T20 World Cup 2026 Semi-final:अब भारत बनाम इंग्लैंड - वानखेड़े में होगा महामुकाबला, क्या अपने ही घर में फाइनल का टिकट पक्का करेगी पाएगी टीम इंडिया?
मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। यह हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच की पूरी जानकारी (Match Schedule):
तारीख: गुरुवार, 5 मार्च 2026
समय: शाम 7:00 बजे (IST)
वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मुकाबला: सेमीफाइनल (मैच 54/55)
केसी रहेगी वानखेड़े की पिच और भारत का पलड़ा भी
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की स्वर्ग रही है, लेकिन यहाँ की लाल मिट्टी तेज गेंदबाजों को शुरुआत में अतिरिक्त उछाल भी देती है। भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि वे घरेलू परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हालांकि, इंग्लैंड के पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में यहाँ खेलने का लंबा अनुभव रखते हैं।
दोनों टीमों का आधिकारिक स्क्वाड (Confirmed Squads):
भारतीय स्क्वाड (India Squad):
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, इशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा।
इंग्लैंड स्क्वाड (England Squad):
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), आदिल रशीद, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल और रेहान अहमद।
हमसे जुड़े रहे हैं orbisfast
#INDvsENG #T20WorldCup2026 #WankhedeStadium #TeamIndia #SemiFinal #SuryaKumarYadav #OrbisfastSports
यह भी देखे .....
